कार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

राजगांगपुर थाना अंतर्गत कुनमुरु चौक के पास एसएच 10 पर बुधवार की सुब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:45 AM (IST)
कार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
कार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

संवाद सूत्र, राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंतर्गत कुनमुरु चौक के पास एसएच 10 पर बुधवार की सुबह कार की टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल व बाद मे इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तेतेरकेला बस्ती का बांधु कुजूर का बेटा राजेश कुजूर ( 25) कुनमुरू चौक के पास एसएच-10 पार कर रहा था। तभी सुंदरगढ़ से राउरकेला की ओर जाने वाली काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार था कि राजेश काफी ऊंचाई तक उछलने के बाद नीचे गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस्ती के लोगों ने उसे इलाज के लिए राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने से इस्पात जनरल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर उसकी हालत अभी तक स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी