डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन जख्मी

सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के करमडीह पेट्रोल पंप के पास अचानक गाय के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:48 PM (IST)
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन जख्मी
डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, तीन जख्मी

संसू, राजगांगपुर : सुंदरगढ़ सदर थाना क्षेत्र के करमडीह पेट्रोल पंप के पास अचानक गाय के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में राजगांगपुर आइटी कालोनी निवासी रंजन साहू की मौत हो गई जबकि कार में सवार उनकी पत्नी, बेटी व एक रिश्तेदार जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस वाहन को जब्त करने के साथ ही घटना की जांच कर रही है।

राजगांगपुर आइटी कालोनी निवासी रंजन साहू कार से सुंदरगढ़ से राजगांगपुर अपने घर लौट रहे थे। कार में पत्नी, बेटी व रिश्तेदार थे। रविवार को दोपहर करीब एक बजे कार करमडीह पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी तभी अचानक एक गाय गाड़ी के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में तेज गति कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे कार चला रहे रंजन साहू समेत गाड़ी में सवार सभी लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया। इस दौरान उधर से मीडिया कर्मी सुजीत कुमार साह अपनी कार से जा रहे थे। उन्होंने जख्मी लोगों को इलाज के लिए समलेश्वरी अस्पताल पहुंचाया जहां रंजन साहू को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अन्य तीन लोगों को हल्की चोट आई है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किया गया एवं इसकी छानबीन शुरू की गई है। ट्रैक्टर से गिर कर श्रमिक की मौत : कांसबहाल पुलिस चौकी अंतर्गत झुनापाड़ा में ट्रैक्टर से गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है।

कांसबहाल के डीपाटोली निवासी 25 वर्षीय अजीत लकड़ा ट्रैक्टर में श्रमिक के रूप में काम करता था। शनिवार को वह ट्रैक्टर के साथ झूनापाड़ा गया था। झटका होने से वह नीचे गिर गया एवं गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कांसबहाल चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ दुर्घटनाजनित मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी