भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल

नवीन सरकार में कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विरंची नारायण साहू के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:31 AM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल

संसू, राजगांगपुर : नवीन सरकार में कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विरंची नारायण साहू के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। इस मसले को लेकर प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से इस मसले को लेकर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में राजगांगपुर मंडल मे भाजयुमो के अध्यक्ष राजीव भद्र के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व तालकी पाडा स्थित भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाल कर भाजयुमो कार्यकर्ता साप्ताहिक बाजार मेन रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यहां सभा कर इस प्रकरण के लिए सीधे-सीधे राज्य सरकार को दोषी ठहराया और इस मामले में संलिप्त लोगों को दंड दिलाने के लिए सीबीआइ से जांच कराने की मांग की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला दहन कर विरोध जताया। राजगांगपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य नृसिंग मिंज, उपाध्यक्ष श्रीधर स्वाईं, पूर्व नपा अध्यक्ष शशिरेखा सामल, जिला पार्षद सुरेंद्र देहुरी, भाजयुमो के भरत विश्वकर्मा, अनुज पात्र, धीरज मित्तल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुभद्रा राउत, मधुस्मिता राउत सहित रमेश यादव, शेखर दधीचि, हेमंत सिंह, अरविद कनानी, विक्की यादव, देबू मिश्र, कुंदन राम, सुधाकर पांडेय आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस की वर्दी में घूम रहा भिखारी : पहली बार एक बुजुर्ग को पुलिस की वर्दी पहने घुमता देख शहरवासी सकते में आ गए। शहर के मुख्य मार्ग स्थित सिंह बिल्डिंग के पास मंगलवार को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति ओडिशा पुलिस की वर्दी पहने एक हाथ में झोला और दूसरे हाथ में झाड़ू लेकर घूम रहा था। वर्दी में ओडिशा पुलिस का ओपी लगा बैच था और वर्दी पर बी माझी नाम लिखा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत प्लांट साइट थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचकर वर्दी पहने व्यक्ति को थाने ला कर उसकी वर्दी उतवाई गई और दूसरे कपड़े पहना कर उसे छोड़ दिया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त व्यक्ति कहा का है और उसे वर्दी कहां और कैसे मिली, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

chat bot
आपका साथी