बीजद ने चलाया स्वच्छता अभियान

रविवार को बीजू जनता दल की ओर से डीजल कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:57 PM (IST)
बीजद ने चलाया स्वच्छता अभियान
बीजद ने चलाया स्वच्छता अभियान

संसू, बंडामुंडा : रविवार को बीजू जनता दल की ओर से डीजल कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। हाथों में झाड़ू, कुदाल व फावड़ा लेकर मंदिर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां परिसर में उग आई झाड़ियों को काटा तथा मंदिर परिसर में फैले कचरे को साफ कर देव स्थल को चकाचक कर दिया। इस मौके पर बीजद नेता शेरू शर्मा ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर में कोरोना के कारण साफ-सफाई नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर यह अभियान चलाया गया। शर्मा ने कहा कि बीजद का यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा और शहर के विभिन्न अंचल में दल के कार्यकर्ता सफाई अभियान चलाएंगे। जीसीएस चंद्रशेखर, चंदन तरई, भाऊ दत्ता, रमाकांत परिडा, मानसी सरकार, नीलिमा, पीतांबर राउत, डीके माहतो, विकास एक्का, सुजीत तांती आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे। पत्रकार अरिंदम दास को दी श्रद्धांजलि : बीते शुक्रवार को कटक जिला अंतर्गत महानदी में फंसे हाथी को बचाने गई ओड्राफ टीम की बोट पलट जाने से मीडियाकर्मी अरिंदम दास की मौत हो गई थी। शनिवार को राजगांगपुर प्रेस क्लब की ओर से डाक बंगला में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व अखंडलमणि मंदिर से कैंडल मार्च निकाल कर प्रेस क्लब के सदस्य शोकसभा स्थल में पहुंचे। यहां सभी ने दिवंगत मीडिया कर्मी दास की सदगति के लिए ईश्वर से मौन प्रार्थना कर उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। आशीष सत्पथी, सुनील अग्रवाल, शंकर सिंह, तन्मय सिंह, रमेश मिश्रा, सुधीर दास, राजेंद्र बेहरा, रमेश केसरी, प्रफुल्ल साहू, सरोज मिश्र, सुभाष बेहरा, मो राजा प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी