राजगांगपुर विकास परिषद के नए अध्यक्ष बने बिनोद अग्रवाल

राजगांगपुर विकास परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को वर्ष 2021-23 के लिए चुनाव स्थानीय मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:51 PM (IST)
राजगांगपुर विकास परिषद के नए अध्यक्ष बने बिनोद अग्रवाल
राजगांगपुर विकास परिषद के नए अध्यक्ष बने बिनोद अग्रवाल

संसू, राजगांगपुर : राजगांगपुर विकास परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को वर्ष 2021-23 के लिए चुनाव स्थानीय मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें परिषद के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए बिनोद अग्रवाल उर्फ विष्णु को अध्यक्ष चुन लिया। इस चुनाव में बिनोद अग्रवाल व सुनील अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला था। रविवार की सुबह दस बजे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ और दो बजे तक मतदाताओं को वोट देने का समय निर्धारित किया गया था। विकास परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 110 संस्थापक सदस्य और 410 सदस्य मिलाकर 520 आजीवन सदस्यों में से 438 सदस्यों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव समिति के सदस्य विनोद शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल तथा हरि शंकर अग्रवाल की देखरेख में मतों की गिनती शुरू हुई। इसमें बिनोद अग्रवाल को 259 वोट मिले। वहीं, सुनील अग्रवाल को 178 मतों पर संतोष करना पड़ा। एक मत त्रुटि के कारण रद कर दिया गया। इस तरह से बिनोद अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील अग्रवाल को 81 मतों से हराकर राजगांगपुर विकास परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हो गए। बिनोद अग्रवाल के पक्ष में परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी। परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल उर्फ भल्ली ने नए अध्यक्ष को फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पवन गाड़ोदिया, मदन अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल मित्तल, अमर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बिनोद सोंथालिया, संदीप अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहकर जीत का जश्न मनाते हुए नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि राजगांगपुर विकास परिषद के अधीन में मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला,वीर प्रताप गोशाला, शीतला माता मंदिर, होलिका दहन एवं मुक्तिधाम की देखरेख की जिम्मेदारी है।

-------------

कोट :

मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा और लोगों के विश्वास व उम्मीदों को कायम रखते हुए गो माता की सेवा करते रहेंगे।

बिनोद अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, राजगांगपुर विकास परिषद

chat bot
आपका साथी