राजगांगपुर में बीजू युवा वाहिनी ने किया जागरूक

बीजू युवा वाहिनी की तरफ से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा पर विभिन्न जानकारियां दी गयी तथा दुर्घटना से बचने के विभिन्न उपाय बताये गये तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
राजगांगपुर में बीजू युवा वाहिनी ने किया जागरूक
राजगांगपुर में बीजू युवा वाहिनी ने किया जागरूक

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : बीजू युवा वाहिनी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारी दी गयी तथा दुर्घटना से बचने के विभिन्न उपाय बताए गए तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।

बीजू युवा वाहिनी की अध्यक्षा स्वेता जेना की अगुवाई में यह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी सौमेंद्र कुमार राउतराय, नोडल अधिकारी डा. ए पाणीग्राही, पूर्व नगरपाल सुश्रीता पाईकराय, जयंत महंती, मो. इरफान, मो. आबिद सहित अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर धन्यवाद देते हुए गुलाब फूल चॉकलेट एवं पेन प्रदान किया तथा जिन्होंने हेलमेट नहीं पहनी थी उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने का अनुरोध किया। राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुला नंद साहू ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपना पूरा सहयोग दिया। बीजू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी