राजगांगपुर बीजद का जन सहयोग अभियान जारी

कोरोना संक्रमण काल में असहाय व जरूरतमंदों लोगों की सेवा का कार्य नगर बीजद की ओर से लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:52 PM (IST)
राजगांगपुर बीजद का जन सहयोग अभियान जारी
राजगांगपुर बीजद का जन सहयोग अभियान जारी

संसू, राजगांगपुर : कोरोना संक्रमण काल में असहाय व जरूरतमंदों लोगों की सेवा का कार्य नगर बीजद की ओर से लगातार जारी है। इस क्रम में बीजू जनता दल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की अगुवाई में दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वार्ड नंबर 7 स्थित कुंडू पाड़ा बस्ती पहुंचकर जरूरत मंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया। साथ ही लोगों के शरीर का तापमान एवं आक्सीजन लेवल की जांच की। इसमें राकेश नंदा, राजेश राना, सुधीर साह, राजेंद्र लेंका प्रमुख ने सहयोग किया। वेदव्यास में पड़ोसियों ने युवक को पीटा, गंभीर : वेदव्यास मंदिर रोड में एक युवक की दो पड़ोसियों ने मिलकर पिटाई कर दी। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज करने के साथ ही इस घटना की जांच में जुटी है।

रुगड़ीटोला की 35 वर्षीय जमुना लोहरा अपने दूसरे पति संजय लोहरा के साथ मंदिर रोड में रहती है। मंगलवार को संजय भोजन कर रहा था तभी पड़ोसी भुतका लाठ व झिरगा वहां आए और दरवाजे के पास खड़े होकर अंदर झांकने लगे। पत्नी की नजर पड़ने पर उसने झांकने का कारण पूछा। इस पर दोनों ने गुस्से में उन्हें भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर भुतका व झिरगा ने घर में घुसकर संजय की जमकर पिटाई कर दी। उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी जमुना घर लौटी और इसकी शिकायत ब्राह्मणीतरंग थाने में की। इसके आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। गुरुंडिया में भूसा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त : गुरुंडिया थाना अंतर्गत नरेन्द्र-कुचिडा मार्ग में कंसर पुल के पास भूसा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस वाहन को जब्त करने के साथ इस घटना की जांच शुरू की है। गुरुंडिया से धान भूसा लेकर मिनी ट्रक कुचिडा की ओर जा रहा था। कंसर पुल के पास चालक ने संतुलन खो दिया एवं ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इसमें चालक को हल्की चोट लगी है। ग्रामीणों की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया एवं इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

chat bot
आपका साथी