सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी बणई की दुकानें

बणई शहर एवं आसपास के इलाके में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बावजूद प्रशासन की ओर से शटडाउन के नियमों में ढील दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 12:53 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:16 AM (IST)
सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी बणई की दुकानें
सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी बणई की दुकानें

जासं, राउरकेला : बणई शहर एवं आसपास के इलाके में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बावजूद प्रशासन की ओर से शटडाउन के नियमों में ढील दी गई। इसके तहत दुकान-बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए बणईगढ़ पंचायत के बणईगढ़, देवगांव, बहरामुसा में अत्यावश्यक सेवा को छोड़ कर शाम सात से सुबह 7 बजे तक शटडाउन होगा। बीडीओ संतोष कुमार साहू ने इसके लिए निर्देशनामा जारी किया है।

chat bot
आपका साथी