पुरानी रंजिश को लेकर हमला, एक गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश के आरोप में एक युवक का गिरफ्तार किया है जबकि अन्य दूसरी घटना में एक युवक का शव तालाब से बरामद कर जांच पड़ताल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 09:37 PM (IST)
पुरानी रंजिश को लेकर हमला, एक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर हमला, एक गिरफ्तार

जासं, राउरकेला : पुरानी रंजिश को लेकर गोपबंधुपल्ली में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपबंधुपल्ली निवासी सौरभ कुमार सोनी एवं उसी बस्ती के सूरज मंडल एवं बबलू मंडल के साथ पुरानी रंजिश थी। उनके बीच फिर से झगड़ा होने के बाद सूरज व बबलू ने मिलकर सौरभ पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। रिश्तेदार पिटू प्रसाद ने इस संबंध में प्लांट साइट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई इसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। बबलू मंडल को गिरफ्तार किया गया जबकि सूरज फरार है।

-----------------

किजिरकेला में तालाब में मिली युवक की लाश

जासं, राउरकेला : सबडेगा ब्लाक के किजिरकेला थाना क्षेत्र के कुकुरडीह गांव के डेमुलापाड़ा स्थित तालाब में एक युवक की लाश बरामद की गई है। वह दोपहर को घर से निकला था एवं घर नहीं लौटा। खोजबीन करते हुए लोग शाम को जब तालाब में गए तो उसकी लाश पानी में मिली। पुलिस लाश को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुकुरडीह निवासी 45 वर्षीय उग्रसेन नायक दोपहर में स्नान के लिए तालाब में गया था एवं घर नहीं लौटा। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरु की। शाम करीब सात बजे उसकी लाश तालाब में पड़ी मिली। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने किजिरकेला पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जल्दी नहीं आने पर ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा था। गांव में उग्रसेन की पत्नी है एवं उनके बच्चे भी नहीं हैं। पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी