बुनियादी ढांचा सशक्त करने को 50 योजनाओं को हरी झंडी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कर्म तत्परता योजना अभियान मुक्ता योजना के तहत राजगांगपुर नगरपालिका के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 परियोजनाओं के लिए 2.7 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:16 AM (IST)
बुनियादी ढांचा सशक्त करने को 50 योजनाओं को हरी झंडी
बुनियादी ढांचा सशक्त करने को 50 योजनाओं को हरी झंडी

संसू, राजगांगपुर : राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कर्म तत्परता योजना अभियान मुक्ता योजना के तहत राजगांगपुर नगरपालिका के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 परियोजनाओं के लिए 2.7 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी डाक बंगला परिसर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजू जनता दल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 5टी सचिव वीके पांडियन द्वारा वर्चुअल बैठक करने के बाद अनुदान की स्वीकृति की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने कहा कि मुक्ता योजना का उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ लोगों को रोजगार प्रदान करना है, विशेष रूप से मिनी पार्क, जिम, बच्चों के खेलने के स्टेशन, मैदान, पैदल चलने वाले ट्रैक, शौचालय, वेंडिग जोन जैसी 50 परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। शहर के एसएचजी और एसडीए द्वारा यह परियोजना पूरी की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनका आत्मनिर्भर होना महत्वपूर्ण है। इस मौके पर बीजद के राकेश नंदा, पूर्ण चंद्र पाढ़ी, संजीव बेहरा, राजेंद्र लेंका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। महिला से लूट के प्रयास में दो युवक गिरफ्तार : बणई थाना क्षेत्र के जकइकेला गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे घर में घुसकर महिला का गला दबाकर हत्या व लूट का प्रयास करने के आरोप में पुलिस द्वारा दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के समय प्रेम प्रधान की पत्नी अंजली प्रधान घर में अकेली थी। तभी गांव के दो युवक उसके घर में घुसकर उसका गला दबाकर हत्या एवं लूट का प्रयास किया गया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई इसके आधार पर 25 वर्षीय राजा भोई एवं 30 वर्षीय मिथुन किसान को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही शुक्रवार को कोर्ट में पेश में किया गया।

chat bot
आपका साथी