सारस्वत सम्मान से नवाजे जाएंगे अजय साहू

अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से शहर के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले अजय साहू उर्फ गोपनो भाई को सारस्वत सम्मान के लिए चुना गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:17 AM (IST)
सारस्वत सम्मान से नवाजे जाएंगे अजय साहू
सारस्वत सम्मान से नवाजे जाएंगे अजय साहू

संसू, राजगांगपुर : अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से शहर के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले अजय साहू उर्फ गोपनो भाई को सारस्वत सम्मान के लिए चुना गया है। अजय साहू को आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद ने अजय साहू को उनकी उपलब्धियां, कार्यो एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए संस्था का ओडिशा अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। संस्था को मजबूत एवं उन्नत करने हेतु आवश्यक सभी दायित्व का निर्वहन करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी