दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा सड़क पर गिरा पेड़

बस स्टैंड से निकलकर राउरकेला जाने वाली मुख्य सड़क पर महीनों से गिरा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 09:52 PM (IST)
दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा सड़क पर गिरा पेड़
दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा सड़क पर गिरा पेड़

संसू, राजगांगपुर : बस स्टैंड से निकलकर राउरकेला जाने वाली मुख्य सड़क पर महीनों से गिरा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। साप्ताहिक बाजार के पीछे गेट के पास नगरपालिका भवन के ठीक पीछे इस मुख्य सड़क पर एक पेड़ काफी दिनों पहले से गिरा पड़ा है। इस पेड़ को हटाने की अबतक जहमत नहीं उठाए जाने के कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। काबिलेगौर बात यह है कि इसी मार्ग से नियमित नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दौड़ती है। इसके बावजूद महीनों से सड़क पर गिरा पड़ा पेड़ किसी को नजर नहीं आ रहा है। इसे लेकर राहगीरों समेत आसपास के लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी : राष्ट्रीय राजपथ-143 में दांडियापाली चौक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन को जब्त करने के साथ ही इसकी जांच में जुटी है। दोपहर करीब दो बजे युवक बाइक से दांडियापाली से पानपोष की ओर आ रहा था। तभी वेदव्यास की ओर जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें संतुलन बिगड़ गया एवं गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। दांडियापाली बीट हाउस पुलिस को जानकारी मिलने पर वहां पहुंची और उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा। युवक बसंती कालोनी इलाके का बताया गया है। इस संबंध में ब्राह्मणीतरंग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी