गजलक्ष्मी पूजा देखने आई महिला से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

गजलक्ष्मी पूजा देखने आई एक विवाहिता से दुष्कर्म कर फरार हो जाने वाले आरोपी युवक बिरंचि नायक को नाकटीदेऊल थाना की पुलिस ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:44 AM (IST)
गजलक्ष्मी पूजा देखने आई महिला से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार
गजलक्ष्मी पूजा देखने आई महिला से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : गजलक्ष्मी पूजा देखने आई एक विवाहिता से दुष्कर्म कर फरार हो जाने वाले आरोपी युवक बिरंचि नायक को, नाकटीदेऊल थाना की पुलिस ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया। रेढाखोल अस्पताल में उसकी डाक्टरी जांच कराए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दुष्कर्म की यह घटना 22 अक्टूबर को हुई थी। नाकटीदेऊल थाना क्षेत्र निवासी विवाहित महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर बाटगांव में आयोजित गज लक्ष्मी पूजा देखने आई थी। वापसी के दौरान सुनसान स्थान पर एक युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दुष्कर्मी की तलाश कर रही थी और मंगलवार के दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नाकटीदेऊल थाना अंतर्गत शंकरपाली गांव के 25 वर्षीय बिरंचि नायक के रूप में की गई है। उसके खिलाफ भादंवि की धारा- 376 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बसों वसूला रहा तय रेट से अधिक भाड़ा : राज्य परिवहन विभाग की ओर से बसों के लिए निर्धारित भाड़ा से अधिक वसूले जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का कहना है कि राउरकेला से राजगांगपुर की दूरी सिर्फ 35 किलोमिटर है और सामान्य बसों के लिए 37 रुपये किराया तय किया गया है लेकिन बस कंडक्टर राजगांगपुर से राउरकेला का भाड़ा 50 रुपये ले रहे हैं। वहीं राजगांगपुर से 62 किलोमीटर दूर सुंदरगढ़ के लिए तय 57 रुपये किराए की जगह 70 से 80 रुपये यात्रियों से वसूला जा रहा है। इसका विरोध करने पर यात्री को बस से उतार देने की धमकी दी जाती है, यात्रियों द्वारा किराए का टिकट मांगने पर टिकट भी नहीं देते हैं। बस भाड़ा का सूचना फलक लगाने का निर्देश है लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। फलस्वरूप बस यात्री शोषण का शिकार हो रहे हैं। यात्रियों ने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लूट की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार : सुंदरगढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने सोमवार की देर रात को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बोलेरो जीप, मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, 500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित द्वारा पिछली रात लूट की योजना तैयार की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनकी भनक लगी थी। पुलिस ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी