थ्रेशर मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत

धान काटने की थ्रेशर मशीन के नीचे दब जाने से रविवार को कुचिडा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:39 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:39 AM (IST)
थ्रेशर मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत
थ्रेशर मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत

संवाद सूत्र, संबलपुर : धान काटने की थ्रेशर मशीन के नीचे दब जाने से रविवार को कुचिडा थाना क्षेत्र में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकलपोषी गांव के अमित नायक के रूप मे की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। कुचिडा थाना अंतर्गत सिकलपोषी गांव का अमित नायक रविवार के दिन थ्रेशर मशीन पर बैठकर धान काट रहा था तभी मशीन उलट जाने से वह नीचे दब गया। उसे मशीन के नीचे से निकालकर कुचिडा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संयंत्र में उत्पादन व सुरक्षा हो प्राथमिकता : सुंदरगढ़ श्रमिक संघ व लिबर्टी हाउस संचालित आधुनिक मेटालिक श्रमिक संघ की संयुक्त बैठक सेक्टर-18 स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। संघ की बैठक में श्रमिकों की 11 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। इसमें 2015 में अवैध तरीके से निकाले गए श्रमिकों को फिर से नियुक्ति देने के साथ ही उपयुक्त मुआवजा प्रदान करने, कर्मचारियों का पीएफ, ग्रेच्युटी व अन्य सामाजिक सुरक्षा राशि शीघ्र जमा करने, 30 अप्रैल 2020 को कट ऑफ तारीख बन मान कर नियुक्ति की तारीख से ही पदोन्नति व अन्य सुविधा प्रदान करने, साठ साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को बकाया का भुगतान करने, संयंत्र के लॉकडाउन के समय का वेतन व भत्ता प्रदान करने, श्रमिक संगठनों के सदस्य संख्या की जांच कर गुप्त मतदान के जरिए यूनियन का चुनाव कराने, वर्तमान कार्यरत श्रमिकों को नए वेतन समझौता के अनुसार वेतन पर चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष रमाकांत प्रधान, संयुक्त सचिव सुजीत पंडा, अजीत महापात्र, दीपरंजन महंती, मनोरंजन दास, अशोक साहू, दीपक पाणीग्राही, प्रभाकर माझी, वैरागी सेठी, दीपक पाणीग्राही, नलिनी नायक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी