भतीजी की हत्या में मौसा और पड़ोसी युवक गिरफ्तार

स्थानीय तालभट्टापाड़ा में अपनी 45 वर्षीय भतीजी जमुना दीप उर्फ हरिपाल की हत्या के आरोप में खेतराजपुर थाना की पुलिस ने उसके 60 वर्षीय मौसा लखपति नाग और 24 वर्षीय पड़ोसी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 07:50 AM (IST)
भतीजी की हत्या में मौसा और पड़ोसी युवक गिरफ्तार
भतीजी की हत्या में मौसा और पड़ोसी युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : स्थानीय तालभट्टापाड़ा में अपनी 45 वर्षीय भतीजी जमुना दीप उर्फ हरिपाल की हत्या के आरोप में खेतराजपुर थाना की पुलिस ने उसके 60 वर्षीय मौसा लखपति नाग और 24 वर्षीय पड़ोसी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जमुना दीप उर्फ हरिपाल 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ से अपनी मौसी से मिलने आई थी और बुधवार की सुबह उसे मौसा के घर में मृत पाया गया। इसका पता चलने के बाद जमुना की मौसी सतकुमारी नाग ने अपने पति और पड़ोसी के खिलाफ थाने में हत्या को आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खेतराजपुर थानेदार ममता नायक और अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालभट्टापाड़ा में रहने वाले 60 वर्षीय लखपति नाग और उसकी पत्नी सतकुमारी नाग पिछले दो वर्षों से अलग अलग रहते हैं। सतकुमारी उसी मोहल्ले में अपनी बेटियों के साथ रहती है। करीब 15 दिन पहले, सतकुमारी की 45 वर्षीय भतीजी जमुना दीप उर्फ हरिपाल उससे मिलने छत्तीसगढ़ से आई थी और उसके साथ रहने लगी थी। सतकुमारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी भतीजी जमुना को शराब पीने की बुरी लत थी। शराब पीकर वह हंगामा शुरू कर देती थी। इसी वजह से उसने जमुना को अपने घर से निकाल दिया था तब जमुना उसके पति लखपति के घर जाकर रहने लगी थी।

सतकुमारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 15 नवंबर की रात जब वह अपनी भतीजी जमुना से मिलने पति लखपति के घर गई थी तब लखपति और पड़ोसी युवक बिट्टू सिंह मिलकर जमुना पर दो हजार रुपये और चांदी के कुछ गहनों की चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे थे तब उसने जमुना को उनसे बचाया था।

थानेदार ममता नायक के अनुसार, बुधवार के पूर्वान्ह सतकुमारी ने खेतराजपुर थाने में अपने पति लखपति और पड़ोसी बिट्टू के खिलाफ जमुना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के बाद पुलिस ने लखपति के घर से जमुना का शव जब्त किया। उसके मुंह और आंखों से निकला खून सूख चुका था। पुलिस शव का पंचनामा और बुर्ला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार को सौंप दिया। इसी सिलसिले में लखपति और बिट्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी