सतर्कता जागररुकता सप्ताह पर वॉकथॉन

बुधवार के दिन सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2021 के अवसर पर पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:07 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:07 AM (IST)
सतर्कता जागररुकता सप्ताह पर वॉकथॉन
सतर्कता जागररुकता सप्ताह पर वॉकथॉन

संवाद सूत्र, संबलपुर : बुधवार के दिन, सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2021 के अवसर पर, पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सत्य निष्ठा का संदेश फैलाना था जो हमारी दुनिया के प्रत्येक कोने से भ्रष्टाचार उन्मूलन के माध्यम से एक बेहतर दुनिया का निर्माण करने का मूलमंत्र है। संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेडियम से रेल नगर गेट तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस वॉकथॉन में संबलपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद सिंह समेत सभी विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से पहली नवंबर तक मनाया जा रहा है। टूयटर पर युवती ने लगाया मारपीट व दु‌र्व्यवहार करने का आरोप : शिक्षक और शिष्या के बीच एक और कथित प्रेम कहानी को लेकर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। शिष्या ने अपने पुराने ट्यूशन मास्टर के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने और दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अईंठापाली थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट को दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अईंठापाली थाना क्षेत्र में सपरिवार रहने वाली गरीब हाईस्कूल छात्रा को एक युवक ट्यूशन पढ़ाता था। छात्रा के मैट्रिक पास होने के बाद ट्यूशन मास्टर ने आगे की पढ़ाई के लिए उसके कॉलेज दाखिला के समय भी आर्थिक सहायता की थी। इस एहसान के बदले ट्यूशन मास्टर छात्रा से प्रेम करने लगा। बताते हैं कि कॉलेज में दाखिले के बाद छात्रा पहले की तरह अपने ट्यूशन मास्टर के संपर्क में नहीं रही। इसे लेकर ट्यूशन मास्टर उससे नाराज रहने लगा। इसे लेकर पहले भी एक बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया था। तब दोनों ने पुलिस के सामने फिर से झगड़ा नहीं करने का अंडरटेकिग लिखा था। आरोप है कि इसके चंद महीने बाद ट्यूशन मास्टर एक बार फिर छात्रा के घर पहुंचकर उसे अपने एहसानों की याद दिलाते हुए मारपीट और दु‌र्व्यवहार किया, जिसकी रिपोर्ट छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी