विजिलेंस के हत्थे चढ़े प्रभुदयाल कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश पटेल

केसाइबहल स्थित प्रभुदयाल प्लस टू जूनियर कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकश पटेल के कई ठिकानों परे विजिलेंस की टीम ने छापा मारा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:02 PM (IST)
विजिलेंस के हत्थे चढ़े प्रभुदयाल कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश पटेल
विजिलेंस के हत्थे चढ़े प्रभुदयाल कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश पटेल

संवाद सूत्र, बामड़ा: क्षेत्र के केसाइबहल स्थित प्रभुदयाल प्लस टू जूनियर कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकश पटेल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में विजिलेंस की हत्थे चढ़ गए हैं। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को प्राचार्य के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज बरामद कर जांच-पड़ताल कर रही है। पटेल के केसाइबहल स्थित तीन मकान, ग‌र्ल्स हॉस्टल, ब्यावज हास्टल, कॉलेज कार्यालय में छापेमारी की। विजिलेंस की छापेमारी टीम में संबलपुर के डीएसपी परमेश्वर किसान, राउरकेला के दाशरथी सेठी सहित इंस्पेक्टर सुधांशु शेखर पुजारी, तुषार महापात्र, ऋतुंजली प्रधान, सुधांशु साहू, अभय प्रधान प्रमुख शामिल हैं। जूनियर कॉलेज को भी विजिलेंस की टीम ने बारीकी से खंगाला है। संबलपुर विजिलेंस कोर्ट के स्पेशल जज एवं विजिलेंस एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में संबलपुर, सुंदरगढ़, राउरकेला, देवगढ़ और सोनपुर की टीम प्राचार्य के ठिकानों से जब्त कागजात की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी