चेस प्रतियोगिता में विष्णुचरण और संचित प्रथम

स्थानीय हाटपाड़ा कल्याण मंडप परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय चेस प्रतियोगिता रविवार के दिन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विष्णुचरण साहू को प्रथम और जूनियर वर्ग में संचित आचार्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 10:18 PM (IST)
चेस प्रतियोगिता में विष्णुचरण और संचित प्रथम
चेस प्रतियोगिता में विष्णुचरण और संचित प्रथम

संवाद सूत्र, संबलपुर : स्थानीय हाटपाड़ा कल्याण मंडप परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय चेस प्रतियोगिता रविवार के दिन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विष्णुचरण साहू को प्रथम और जूनियर वर्ग में संचित आचार्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। हाटपाड़ा के वीर बजरंग संघ और संबलपुर जिला चेस संघ की साझेदारी में 13 और 14 मार्च को प्रतियोगिता आयोजित रहा। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 20 और जूनियर वर्ग में 36 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन संतोष महापात्र कर रहे थे। प्रतियोगिता के शेष होने के बाद विजेता और उपविजेताओं के नाम घोषित करने समेत उन्हें ट्राफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर, जिला चेस संघ के सचिव विदुभूषण मिश्र और वीर बजरंग संघ के अध्यक्ष दिलीप साहू, संयोजक दीपक बराड़, कोषाध्यक्ष विश्वजीत देहुरी, अजित सेनापति और सोमनाथ सेठ विशेष रुप से उपस्थित थे।

विश्वमानव रुहानी केंद्र ने जरूरतमंदों को दी सहायता

संसू, बामड़ा : संबलपुर जिले के कुचिंडा अनुमंडल अंतर्गत अरड्डाबहाल गांव स्थित विश्व मानव रुहानी केंद्र द्वारा संबलपुर जिले के भालूबहाल, सुबर्णपुर जिले के खंडलता तथा झारसुगुड़ा जिले के बालीजोरी गांव अंतर्गत स्लम अंचल के दो-दो सौ परिवार के बीच कंबल, खाद्य सामग्री समेत अन्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। विश्व मानव रुहानी केंद्र के प्रवीर पटेल ने बताया कि केंद्र की ओर से समय समय पर विभिन्न अंचलों में जरूरतमंदों की पहचान कर उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नवानगर से पूरे देश मे केंद्र की शाखाएं आध्यात्मिक और ध्यानाभ्यास का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

chat bot
आपका साथी