10 लाख के नकली जर्दा के साथ दो गिरफ्तार

जलेश्वर थाना क्षेत्र में नामीगिरामी कंपनियों के नाम पर नकली जर्दा बनाने और बेचने के आरोप में ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो क्विटल से अधिक का नकली जर्दा और तंबाखू जब्त करने समेत इस अवैध कारोबार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:25 PM (IST)
10 लाख के नकली जर्दा के साथ दो गिरफ्तार
10 लाख के नकली जर्दा के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर : उत्तर ओडिशा के बालेश्वर जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र में नामीगिरामी कंपनियों के नाम पर नकली जर्दा बनाने और बेचने के आरोप में ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो क्विटल से अधिक का नकली जर्दा और तंबाखू जब्त करने समेत इस अवैध कारोबार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त नकली जर्दा और तंबाखू की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा- 379, 411, 417, 420 और कोटपा एक्ट- 2003 के तहत अपराध दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसटीएफ के डीआईजी जयनारायण पंकज के अनुसार बालेश्वर जिला के जलेश्वर थाना क्षेत्र में नामीगिरामी कंपनियों के नाम पर नकली जर्दा बनाने और बेचने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार, 23 जनवरी के दिन एसटीएफ की ओर से जलेश्वर समेत आसपास के कई स्थानों पर छापेमारी कर 10 क्विटल नकली जर्दा और तंबाखू जब्त किया गया। जब्त जर्दा में गोपाल और कनक ब्रांड के हजारों डिब्बे और पाउच थे।

जलेश्वर थाना अंतर्गत राजपुर के अशोक कुमार साहू और जलेश्वर स्टेशन बा•ार के चंदन चौरसिया के ठिकानों से भारी मात्रा में नकली जर्दा और तंबाखू जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। दोनों के खिलाफ जलेश्वर थाना में रिपोर्ट के बाद उन्हें गिरफ्तार कर रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नेताजी और वीर सुरेंद्र साय को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, संबलपुर : शहर के सरकारी बस स्टैंड स्थित संबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को आ•ादी की लड़ाई के दो महान माटीपुत्र वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी गुरु के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों माटीपुत्रों के फोटोचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष गुरु की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निरंजन त्रिपाठी, विजय भुईंया, त्रिलोचन पुरोहित, विजयलक्ष्मी बेहेरा, सस्मिता देहुरी, प्रशांत साहू, परीक्षित नायक, दीनबंधु परिड़ा, गोपाल पंडा, मोहम्मद मु़ख्तार, अशोक कुमार सोनी, सुजीत मिश्र, हरि पाढ़ी, जितेंद्र प्रधान, संजीव गर्डिया समेत कई अन्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी