अत्याचारित पत्नी कल्पना ने की एसपी से न्याय की गुहार

पति और ससुरालियों द्वारा अत्याचारित और ठगी का शिकार हुई एक विवाहिता संबलपुर महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:44 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:44 AM (IST)
अत्याचारित पत्नी कल्पना ने की एसपी से न्याय की गुहार
अत्याचारित पत्नी कल्पना ने की एसपी से न्याय की गुहार

संवाद सूत्र, संबलपुर : पति और ससुरालियों द्वारा अत्याचारित और ठगी का शिकार हुई एक विवाहिता, संबलपुर महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार की है। उसने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसपर दीर्घ नौ वर्ष तक ससुराल में शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबलपुर के कुंभारपाड़ा की कल्पना मेहेर का विवाह वर्ष 2010 में बऊद निवासी रंजन मेहेर के साथ हुआ था। उनका दस वर्ष का एक पुत्र भी है। कल्पना ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से उसपर ससुरालियों ने अधिक दहेज की मांग करते हुए अत्याचार शुरु कर दिया था। उसका पति रंजन भी अपने माता- पिता की बातों में आ गया। दीर्घ नौ वर्षों तक ससुराल में अत्याचार सहने के बाद कल्पना वर्ष 2019 में अपने मायके लौट आयी, जबकि उसका पुत्र ससुराल में रह गया। कल्पना का आरोप है कि संबलपुर में रहने के दौरान उसके पति रंजन ने साले के नाम पर लोन में दो बाइक खरीदा था और उसकी किस्त अब उसके भाई को चुकानी पड़ रही है। इस बारे में महिला पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराया गया, लेकिन आरोपी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। विश्व शांति दिवस पर संगीत प्रतियोगिता : रोटरी क्लब आफ राउरकेला स्टील सिटी एवं रोट्रेक्ट क्लब गांधी कालेज की ओर से विश्व शांति दिवस के मौके पर राउरकेला बस्तिया भवन में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब की ओर से संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन हेमंत कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि थे। ट्रस्टी गौतम मिश्रा ने विश्व शांति पर संगीत प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विश्व शांति दिवस के तात्पर्य पर प्रकाश डाला। क्लब की अध्यक्ष अर्चना महंती ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसमें सलाहकार डा. अंजना मैत्रा, संध्यारानी बराल समेत अन्य लोग शामिल थे। रोट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष शिवानी चक्रवर्ती की अगुवाई में इसका आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न संगीत प्रस्तुत किया गया।

chat bot
आपका साथी