ब्रजराजनगर वन क्षेत्र से पौधा बांटने निकला रथ

संसू ब्रजराजनगर विभिन्न स्थानों पर मनाए जा रहे वन-महोत्सवों को ध्यान में रखते हुए ब्रजराजनगर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
ब्रजराजनगर वन क्षेत्र से पौधा बांटने निकला रथ
ब्रजराजनगर वन क्षेत्र से पौधा बांटने निकला रथ

संसू, ब्रजराजनगर : विभिन्न स्थानों पर मनाए जा रहे वन-महोत्सवों को ध्यान में रखते हुए ब्रजराजनगर वनांचल से एक रथ सोमवार को रवाना हुआ। रथ के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पौधों का चारा वितरण किया जाएगा। एमसीएल ईब घाटी क्षेत्र के महाप्रबंधक मधुसूदन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। एमसीएल ईब घाटी क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी डीके पात्र, ब्रजराजनगर रेंजर आरती नेगी तथा सुजाता जेना इत्यादि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इलाके में दो लाख चारा वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्रजराजनगर वनांचल के सभी कर्मचारियों ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया ।

chat bot
आपका साथी