लईकेरा में किशोर की डूबकर मौत

संसू बामड़ा नाले में नहाने गए 10 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गयी। झारसुगुड़ा जिल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 04:34 PM (IST)
लईकेरा में किशोर की डूबकर मौत
लईकेरा में किशोर की डूबकर मौत

संसू, बामड़ा : नाले में नहाने गए 10 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गयी। झारसुगुड़ा जिले के लईकेरा प्रखंड अंर्तगत कुकेरमा गांव के अभिमन्यु कुमुरा परिवार के साथ बामड़ा में रहता है। अभिमन्यु अपने बेटे शाश्वत को लेकर अपने पैतृक गांव कुकेरमा गया था। जहां शाश्वत अपने साथियों के साथ गांव के नजदीक बहने वाले नाले में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया जहां उसकी मौत डूबकर हो गयी। घटना की जानकारी साथियों ने गांव लौटकर उसके घरवालों को दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने शव को नाले से बरामद किया। गोविंदपुर पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया। शाश्वत सरस्वती शिशु मंदिर में पांचवी कक्षा का छात्र था।

chat bot
आपका साथी