स्वच्छ साथी योजना के लिए 119 महिलाएं नामित

महानगर निगम की ओर से ठोस वस्तु प्रबंधन के लिए शुरू स्वच्छ साथी योजना में संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत 41 वार्ड के विभिन्न स्वयं सहायक समूहों की 119 महिलाओं को शामिल किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:19 AM (IST)
स्वच्छ साथी योजना के लिए 119 महिलाएं नामित
स्वच्छ साथी योजना के लिए 119 महिलाएं नामित

संवाद सूत्र, संबलपुर: महानगर निगम की ओर से ठोस वस्तु प्रबंधन के लिए शुरू स्वच्छ साथी योजना में क्षेत्र अंतर्गत 41 वार्ड के विभिन्न स्वयं सहायक समूहों की 119 महिलाओं को शामिल कर उन्हें इस बारे में उनके कार्य और जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रेक्षालय तपस्विनी में महानगर निगम की ओर से एक बैठक आयोजित रही। इस बैठक में निगम के डिप्टी कमिश्नर देवेंद्र नंद, प्रवर्तन अधिकारी शुभंकर महांती, सहायक कमिश्नर मनोज मेहेर, समूह संगठक प्रसन्न पाढ़ी, आभा महापात्र, मिताली सिंह प्रमुख ने उपस्थित रहकर स्वच्छ साथी योजना के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी