बेमौसम आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित

शनिवार की प्रात आंख खुलते ही संबलपुर में लोगों ने खुद को अंधेरे में पाया। बेमौसम तेज हवा बारिश और बादल के गरजने से लोग सहम से गए। करीब आधे घंटे तक शहर और शहर से बाहर तेज साएं साएं हवा चलती रही। इसी बीच हल्की बारिश भी शुरू हो गई और बादल भी गरजने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 09:18 PM (IST)
बेमौसम आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित
बेमौसम आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित

संवाद सूत्र, संबलपुर : शनिवार की प्रात: आंख खुलते ही संबलपुर में लोगों ने खुद को अंधेरे में पाया। बेमौसम तेज हवा, बारिश और बादल के गरजने से लोग सहम से गए। करीब आधे घंटे तक शहर और शहर से बाहर तेज साएं साएं हवा चलती रही। इसी बीच हल्की बारिश भी शुरू हो गई और बादल भी गरजने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब मौसम सा़फ हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से देर शाम तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही और इस बारे में जानने के लिए फोन करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर कई राज्यों में तेज हवा, बारिश और बदल गरजने का अलर्ट जारी किया था। इन राज्यों में ओडिशा भी शामिल था, लेकिन भुवनेश्वर मौसम विभाग की ओर से इस बारे में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था। प्रात: करीब छह बजे से 70- 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने लगी और शहर भर की बिजली गुल हो गई। इसके बाद बादल गरजने लगे और बारिश भी शुरु हो गई। तेज हवा का तांडव करीब आधे घंटे तक संबलपुर के लोगों को सांसत में डाले रखा।

एकता महिला मंडल ने मिशन आसरा वासियों को दिए टी-शर्ट

संसू, ब्रजराजनगर : एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडल ने शुक्रवार को झारसुगुड़ा के सरकारी मान्यता प्राप्त आश्रय स्थल मिशन आसरा के निवासियों को टी-शर्ट प्रदान किये। मौके पर एमसीएल के महाप्रबंधक अनवर हुसैन के मार्गदर्शयन में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष तबस्सुम अनवर समेत पुष्पा पांडे, नंदिता पंडा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी