संबलपुर में भारत बंद असरदार

तीन नए कृषि बिल के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का असर संबलपुर जिला में देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:55 AM (IST)
संबलपुर में भारत बंद असरदार
संबलपुर में भारत बंद असरदार

संवाद सूत्र, संबलपुर : तीन नए कृषि बिल के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का असर संबलपुर जिला में देखा गया। किसानों के समर्थन में सामने आए विभिन्न राजनीतिक दलों और श्रमिक संगठनों की ओर से इस बंद का समर्थन करने समेत केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया गया।

स्थानीय कचहरी चौक में संबलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु के नेतृत्व में रास्ता रोककर अदालत जाते न्यायाधीशों से अपील कर उन्हें वापस लौटने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर गुरु ने अफसोस जताया कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि बिल के खिलाफ पिछले कई महीनों से किसानों का आंदोलन जारी रहने के बावजूद सरकार किसानों की मांग को नजरअंदाज कर रही है। सरकार का यह रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है।

उधर, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। इस मौके पर यादव ने भाजपा शासनकाल में देश की चरमराती अर्थव्यवस्था और आमलोगों के लिए बाधित होती आजीविका के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया, जबकि लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप मिश्रा ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति की निदा की। उधर, एआइटीयूसी, हिद मजदूर सभा के गोकुल मेहेर, संबलपुर जिला श्रमिक- कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से भारत इस बंद को सफल बनाने की खातिर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पथावरोध कर आक्रोश व्यक्त किया। लूटपाट में तीन लुटेरे गिरफ्तार : झारसुगुड़ा में दिन दहाडे़ लोगों से नकदी व मोबाइल लूट कर फरार होने वाले तीन शातिर लुटेरों को बड़माल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपितों में झारसुगुड़ा पुरानाबस्ती अंचल का ईश्वर सामर्थ (28), गणेश घोष (29) व सैयद अली (30) शामिल हैं। शनिवार के अपराह्न लगभग तीन बजे लैयकरा रंगियाटिकरा गांव का मोज रोहिदास किसी काम से जा रहा था। बड़माल थाना अंतर्गत आने वाले ओराम पाड़ा के समीप तीनों लुटेरे बाइक से आए और मोज रोहिदास को घेर कर उसके पास से 1930 रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित इसकी लिखित शिकायत बड़माल थाना में की थी। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। बड़माल थानेदार अमिताभ पंडा ने बताया कि तीनों आरोपित इससे पूर्व भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी