संबलपुर में दो महिला समेत छह संक्रमित

संसू संबलपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संबलपुर जिलाधीश शुभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:19 AM (IST)
संबलपुर में दो महिला समेत छह संक्रमित
संबलपुर में दो महिला समेत छह संक्रमित

संसू, संबलपुर : जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संबलपुर जिलाधीश शुभम सक्सेना ने रविवार, पांच जुलाई को जिले में शटडाउन घोषित किया है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और सरकार द्वारा जारी कोविड दिशानिर्देशों का पालन किए जाने की अपील की है।

उन्होंने बताया है कि संक्रमण को लेकर जुलाई अति महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रविवार, पांच जुलाई को शटडाउन के दौरान आवश्यक सेवा पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन बेहद जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को संबलपुर महानगर निगम समेत रेंगाली और रेढ़ाखोल ब्लॉक में दो महिला समेत छह लोगों को कोरोना संक्रमित बताया गया है। नये मरीजों के मिलने से संबलपुर जिला में संक्रमितों की संख्या 70 हो गयी है। इनमें 36 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 36 इलाजरत हैं।

संक्रमितों में 26 जून को यूपी से लौटी अधेड़ महिला व 27 जून को दिल्ली से लौटी महिला शामिल हैं। यूपी से लौटी महिला रेढ़ाखोल व दिल्ली से लौटी महिला रेंगाली स्थित सरकारी क्वारंटाइन में भर्ती थीं।

इसी तरह, संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत बुर्ला थाना क्षेत्र से चार कोरोना संक्रमित पुरुषों की पहचान हुई है। चारों बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कोरोना संक्रमित अध्यापिका के संपर्क में आये थे। संक्रमितों में एक बुर्ला के वन-आर कॉलोनी का, दूसरा प्रौद्योगिकी विवि कॉलोनी का, तीसरा बुर्ला के वसंत विहार का व चौथा बुर्ला थाना अंतर्गत चिपलिमा गांव के रहने वाले हैं।

अध्यापिका के संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आये लोगों में संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों को 11 जुलाई तक होम क्वारंटाइन किया गया है।

chat bot
आपका साथी