मां समलेश्वरी शक्तिपीठ में षोडश उपचार के साथ शारदीय पूजा शुरू

अंचल की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के शक्तिपीठ में बुधवार के दिन षोडश उपचार के साथ शारदीय पूजा की शुरुआत हो गई। प्रात के समय मंदिर के मुख्य पूजक समेत अन्य ने प्रचलित रीति नीति के साथ मां समलेश्वरी की षोडश उपचार से पूजा अर्चना करने समेत सोलह दीप प्रज्जवलित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:30 AM (IST)
मां समलेश्वरी शक्तिपीठ में षोडश उपचार के साथ शारदीय पूजा शुरू
मां समलेश्वरी शक्तिपीठ में षोडश उपचार के साथ शारदीय पूजा शुरू

संवाद सूत्र, संबलपुर : अंचल की आराध्य देवी मां समलेश्वरी के शक्तिपीठ में, बुधवार के दिन षोडश उपचार के साथ शारदीय पूजा की शुरुआत हो गई। प्रात: के समय मंदिर के मुख्य पूजक समेत अन्य ने प्रचलित रीति नीति के साथ मां समलेश्वरी की षोडश उपचार से पूजा अर्चना करने समेत सोलह दीप प्रज्जवलित किया। इसी के साथ महिलाओं ने अपने पुत्रों के दीर्घ जीवन और मंगलकामना के लिए पुअजिऊंतिया का व्रत शुरु किया।

श्री श्री समलेश्वरी ट्रस्ट बोर्ड की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि मां के शक्तिपीठ में 6 अक्टूबर के दिन महालया के अवसर पर उनका श्वेत वेश यानि गंगा वेश आयोजित रहेगा। इसी दिन से मंदिर में शारदीय नवरात्र की पूजा शुरु होगी। अक्टूबर 11 तारीख के दिन मंदिर में महासप्तमी पूजा के साथ तीन दिवसीय मनोकामना दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम शुरु होगा। अक्टूबर 12 तारीख महाष्टमी के दिन संधि पूजा और अखाड़े के साथ खंडाधुआ यात्रा निकाली जाएगी। अक्टूबर 13 तारीख के दिन महानवमी की पूजा के साथ अखाड़ा निकाली जाएगी। अक्टूबर 15 तारीख के दिन विजयादशमी के अवसर पर मंदिर में मां समलेश्वरी का रंजीता वेश किया जाएगा और 20 अक्टूबर, कुमार पूर्णिमा के दिन मां अपने भक्तों को राजराजेश्वरी वेश में दर्शन देंगी और उसी शाम मंदिर के शीर्ष पर नया ध्वजारोहण किया जाएगा। पोषण माह में भाखानि की ओर से पोषण किट वितरण : भारतीय खाद्य निगम के संबलपुर मंडल की ओर से, संबलपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा चिन्हित 167 बच्चे, महिला और गर्भवती हिताधिकारियों को पोषाहार किट का वितरण किया गया। स्थानीय चेरुआपाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 1, 2 और 3 के निवासियों के बीच कुल 167 पोषण किट वितरित किए गए, जिसमें 119 बच्चे, 31 गर्भवती महिलाएं और 27 स्तनपान कराने वाली माताएं शामिल थीं। संबलपुर मंडल खाद्य निगम अंतर्गत राइस मिलर्स ने इस अभियान के लिए अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सीएसआर फंड से अपना यह समर्थन दिया। राष्ट्रीय पोषण माह के सितंबर तृतीय सप्ताह में यह पोषण किट प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी