संबलपुर विवि और प्रौद्योगिकी विवि 20 जुलाई तक बंद

संवाद सूत्र संबलपुर संबलपुर जिला के बुर्ला उपनगर में करीब एक पखवाड़े से कोरोना वायरस के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:18 AM (IST)
संबलपुर विवि और प्रौद्योगिकी विवि 20 जुलाई तक बंद
संबलपुर विवि और प्रौद्योगिकी विवि 20 जुलाई तक बंद

संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर जिला के बुर्ला उपनगर में करीब एक पखवाड़े से कोरोना वायरस के संक्रमण से हालत बिगड़ने लगे हैं। बुर्ला थाना क्षेत्र के 15 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालात यह है कि बीते गुरुवार से रविवार तक बुर्ला में शटडाउन के बाद सोमवार को बारह स्थानों में तीन दिन के लिए धारा-144 जारी करना पड़ा है। साथ ही 14 से 18 जुलाई तक वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और 20 जुलाई तक संबलपुर विश्वविद्यालय को पूरी तरह बंद किया गया है।

गौरतलब है कि बुर्ला में कोरोना वायरस की घुसपैठ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एक अध्यापिका से हुआ। अध्यापिका के पति अनुगुल जिला में एक राष्ट्रीयकृत कंपनी में डीजीएम थे। जून में वह अपनी अध्यापिका पत्नी के पास बुर्ला आये थे। बुर्ला में रहने के दौरान उनकी हालत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी जांच के बाद उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया और इलाज के लिए भुवनेश्वर स्थानांतरित किया गया, लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। उनका शव अंतिम संस्कार के लिए जब अनुगुल जिला के उनके पैतृक गांव ले जाया गया, तब गांववालों ने संक्रमण के भय से गांव में अंतिम संस्कार का विरोध किया। ऐसे में, शव का अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में करना पड़ा। पति से यह संक्रमण अध्यापिका पत्नी को और उनसे यह संक्रमण विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों तक पहुंच गया। समस्त संक्रमित लोकल केस होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए बारंबार बुर्ला में शटडाउन किया जा रहा है और अब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का डेटाबेस बनाकर उन्हें संक्रमण के खतरे से आगाह किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी