संबलपुर महोत्सव कल से, भाग लेंगे सोलह सौ कलाकार

इस साल भी संबलपुर सांस्कृतिक परिषद की ओर से संबलपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:20 AM (IST)
संबलपुर महोत्सव कल से, भाग लेंगे सोलह सौ कलाकार
संबलपुर महोत्सव कल से, भाग लेंगे सोलह सौ कलाकार

संवाद सूत्र, संबलपुर : इस साल भी संबलपुर सांस्कृतिक परिषद की ओर से संबलपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अईंठापाली स्थित वीर बिरसा मुंडा मैदान में आयोजित इस आठ दिवसीय महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये करीब 1600 कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव में आंचलिक संस्कृति और लोककला के अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन, लोककला व संस्कृति पर परिचर्चा के साथ दो सौ स्टॉल भी लगाए जाएंगे। गुरुवार की शाम परिषद के मुख्य संयोजक सपन मिश्र ने बताया कि करीब 17 लाख रुपये की लागत से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार के संस्कृति व पर्यटन विभाग, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, ओड़िया भाषा साहित्य व पर्यटन विभाग, आइसीसीआर और ईजेडीसीसी सहयोग कर रहे हैं। महोत्सव में आंचलिक संस्कृति और लोककला को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि महोत्सव का उद्देश्य नए कलाकारों की प्रतिभा को उजागर करने और लुप्त होने की कगार पर खड़ी कला को बचाना है। महोत्सव में सुबह समय प्रतियोगिताएं, परिचर्चा आदि होगी। जबकि शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हलधर नाग के मार्गदर्शन में होगा। प्रेसवार्ता में भक्तप्रसाद नंद, परवे•ा अली खान, जयलाल बेहरा, मानस षाड़ंगी, लक्ष्मी नारायण पाणिग्राही, अनुज जेना प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी