आठ दिवसीय संबलपुर महोत्सव का आगाज

अपनी कला- संस्कृति और लोकाचार को बचाए रखने की खातिर एक बार फिर संबलपुर सांस्कृतिक परिषद की ओर से आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:18 AM (IST)
आठ दिवसीय संबलपुर महोत्सव का आगाज
आठ दिवसीय संबलपुर महोत्सव का आगाज

संवाद सूत्र, संबलपुर : अपनी कला- संस्कृति और लोकाचार को बचाए रखने की खातिर एक बार फिर संबलपुर सांस्कृतिक परिषद की ओर से आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। रविवार की शाम अईंठापाली स्थित वीर बिरसा मुंडा मैदान में इस महोत्सव का उद्घाटन लोककवि पद्मश्री डॉ. हलधर नाग और संबलपुर आइआइएम के निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने मिलकर किया। साथ ही संबलपुरी साड़ी की लोकप्रियता की तरह महोत्सव को भी लोकप्रिय बनाये जाने पर जोर देते हुए अपनी माटी, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए सबको मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया।परिषद के अध्यक्ष सपन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र समेत गोलकबिहारी मिश्र, भक्तप्रसाद नंद, जयराम मुंडा, सदानंद पंडा, परवे•ा अली खान, अनुज जेना, मानस षाड़ंगी, सुनील महानंद, प्रवीन सूपकार, राजेश चईनी आदि उपस्थित रहे।

महोत्सव की शुरुआत गायक शत्रुघ्न लुहा ने आराध्य देवी मां समलेश्वरी का गुणगान करते हुए भक्ति गीत से की। इसके उपरांत मीनू हरिपाल और सुकांत सा ने लोकगीत प्रस्तुत किया। लोकनृत्य में नृत्यगुरु आलोक गुरु के ट्राइबल फोक आर्ट सेंटर के कलाकारों ने संबलपुरी नृत्य-आमर तिहाऱ, विशाखापत्तनम के कलाकारों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी