मलकानगिरी में इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण

संवाद सूत्र संबलपुर छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा के मलकानगिरी में रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:17 AM (IST)
मलकानगिरी में इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
मलकानगिरी में इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण

संवाद सूत्र, संबलपुर : छत्तीसगढ़ व आंध्रप्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा के मलकानगिरी में रविवार को दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आइजी ऑपरेशन अमिताभ ठाकुर ने बताया है कि चार लाख का इनामी नक्सली कन्ना मार्डी और दो लाख का इनामी महिला नक्सली लाके पूनेम ने मलकानगिरी जिला पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश खिलारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मलकानगिरी जिला पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पुलिस अधीक्षक खिलारी ने आत्मसमर्पण करने वाले दोनों इनामी नक्सलियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

chat bot
आपका साथी