साढ़े चार घंटे में बना डाले छह सब-वे

संसू, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल ने भारतीय रेल के इतिहास में नए कीर्तिमान के साथ अपना न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 05:16 PM (IST)
साढ़े चार घंटे में बना डाले छह सब-वे
साढ़े चार घंटे में बना डाले छह सब-वे

संसू, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल ने भारतीय रेल के इतिहास में नए कीर्तिमान के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। गुरुवार को केवल साढ़े चार घंटे में ही संबलपुर रेल मंडल ने सीमित उंचाई के छह उपमार्ग (लिमिटेड हाइट सब-वे) का निर्माण किया है। इन उपमार्गों के निर्माण से मानवरहित रेल फाटकों पर होनेवाले हादसों को पूरी तरह टाला जा सकता है और यातायात में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

संबलपुर रेल मंडल सूत्र के अनुसार, रेल मंडल अधीनस्थ मानवरहित रेल फाटकों को हटाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर उपमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। बीती पांच जुलाई को रेल मंडल अधीनस्थ कालाहांडी जिला के भवानीपाटना-लांजीगढ़ स्टेशनों के बीच सीमित उंचाई के छह उपमार्ग का निर्माण कराया गया। एक उपमार्ग के निर्माण में करीब चार घंटे का समय लगता है। ऐसे में इस समय से कुछ अधिक समय के दौरान छह उपमार्ग का निर्माण नया कीर्तिमान है जो भारतीय रेल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। पूर्वतट रेलवे के महाप्रबंधक उमेश सिंह के नेतृत्व व देखरेख में इन उपमार्गोँ का निर्माण किया गया। इस मौके पर संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता, विभागीय अभियंता और टीम निर्माण स्थल पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी