जयंती पर याद किए गए कवि राधानाथ राय

संसू बामड़ा कुचिडा अनुमंडल के कुटुराचुआ कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्रिसिपल सुभाष च

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए कवि राधानाथ राय
जयंती पर याद किए गए कवि राधानाथ राय

संसू, बामड़ा : कुचिडा अनुमंडल के कुटुराचुआ कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्रिसिपल सुभाष चंद्र नायक की अध्यक्षता में आधुनिक ओड़िया साहित्य के युग श्रेष्ठ कवि राधानाथ राय की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रह्लाद मलिक, कुचिडा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर किसान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मुख्यवक्ता अध्यापक कृष्ण चंद्र पुजारी ने राधानाथ के साहित्य पर विस्तार से र्चचा किए। प्रिसिपल सुभाष नायक ने राधानाथ के ओड़िया भाषा और साहित्य के संरक्षण में भूमिका की तारीफ की। समीन नायक, सच्चिदानंद देहुरी ने भी अपने विचार साझा किए। लाइब्रेरियन देवानंद महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी