घरों में इलाजरत मरीजों को मिलेगी सिलेंडर की सुविधा

संवाद सूत्र संबलपुर गोल बाजार स्थित सोशल स्टार क्लब को शहर के युवा समाजसेवियों ने एक दर्जन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:17 AM (IST)
घरों में इलाजरत मरीजों को 
मिलेगी सिलेंडर की सुविधा
घरों में इलाजरत मरीजों को मिलेगी सिलेंडर की सुविधा

संवाद सूत्र, संबलपुर : गोल बाजार स्थित सोशल स्टार क्लब को शहर के युवा समाजसेवियों ने एक दर्जन ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर दिया है। यह सिलेंडर घरों में इलाजरत मरीजों को निश्शुल्क मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें केवल रीफिलिग का खर्च देना पड़ेगा। बता दें, घरों में इलाजरत मरीजों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाने और उनकी जान पर आफत के खतरे को लेकर शहर के युवाओं ने वाट्सअप गु्रप के बीच संदेश का आदान-प्रदान हुआ। जिसके बाद कश्यप सूपकार, शशिकांत शिवराज साहा, हरिशंकर शीला, अमनदीप सिंह सलूजा, दीपक प्रिथवानी, निखिल सूरी, सनी वेगड़ और आबिद गनियानी ने मिलकर 12 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और शनिवार की रात सोशल स्टार क्लब को दिया।

क्लब के उपाध्यक्ष आतिफ आलम और महासचिव मो. मकबूल ने मरीजों के प्रति हमदर्दी रखने वाले समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी