बरगढ़ में 635 हुई संक्रमितों की संख्या

संवाद सूत्र संबलपुर दो दिनों तक बरगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे रहने के बाद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:21 AM (IST)
बरगढ़ में 635 हुई संक्रमितों की संख्या
बरगढ़ में 635 हुई संक्रमितों की संख्या

संवाद सूत्र, संबलपुर : दो दिनों तक बरगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे रहने के बाद रविवार को अचानक बढ़कर 51 पहुंच गया। नए मामलों के साथ जिला में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 635 हो गयी है, जिनमे से 410 स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। बाकि के 222 का इलाज कोविड हॉस्पिटल और केयर सेंटर में चल रहा है।

रविवार को, बरगढ़ स्थित विकास हॉस्पिटल में इलाजरत 21, 22, 26, 27, 27, 27, 28, 28 वर्षीय महिला समेत 74 वर्षीय वृद्धा और 19, 22, 23, 48 वर्षीय पुरुष समेत 86 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी तरह, बरगढ़ नगरपालिका वार्ड-1 अंतर्गत नदीपाड़ा की सात वर्षीय बालिका और 72 वर्षीय वृद्धा, चंदननगर की 17 और 51 वर्षीय महिला समेत 18, 28 और 47 वर्षीय पुरुष, नीलीबंधपाड़ा की 57 वर्षीय महिला, वार्ड- 9 अंतर्गत जेजे रेजीडेंसी के 29, 35 और 52 वर्षीय पुरुष, वार्ड- 14 के सुभाषनगर के 46 वर्षीय पुरुष, वार्ड-18 के 37 वर्षीय पुरुष, बांदूटिकरा के 24 वर्षीय युवक और श्रीकुंज हाइट के 33 वर्षीय पुरुष, बरपाली ब्लॉक के बांदूमुंडा गांव के 9 वर्षीय बालक और बिरमाल गांव की 20 वर्षीय युवती, बरगढ़ सीमेंटनगर के 40 और 46 वर्षीय पुरुष, भटली ब्लॉक हल्दीपाली गांव के 46 वर्षीय पुरुष, चिचोली गांव की 13 वर्षीय बालिका, ग्रिडोला गांव के 19 वर्षीय युवक और नालीचुआं गांव की 24 वर्षीय युवती, साईं मल्टी हॉस्पिटल के 39 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर की आठ वर्षीय बालिका, सिंहपाली के पांच वर्षीय बालक, बेहेराताल के 25 वर्षीय युवक, पदमपुर उपसंभाग के बेउरिया गांव की 55 वर्षीय महिला, संबलपुर टांपरकेला की 58 वर्षीय महिला, संबलपुर के 64 वर्षीय वृद्ध,, साक्षीपाड़ा के 59 वर्षीय पुरुष, खैरपाली की 39 वर्षीय महिला, खुंटपाली के 10 वर्षीय बालक, खालियापाली के 39 और 46 वर्षीय पुरुष, लस्तला के 46 वर्षीय पुरुष व जांगेड के 15 वर्षीय बालक को संक्रमित मिलने के बाद इलाज के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी