नुआखाई व उसके पहले दिन खुले रहेगें बाजार

संवाद सूत्र झारसुगुडा झारसुगुडा जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल ने शुक्रवार को एक आदेशना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
नुआखाई व उसके पहले दिन खुले रहेगें बाजार
नुआखाई व उसके पहले दिन खुले रहेगें बाजार

संवाद सूत्र, झारसुगुडा : झारसुगुडा जिलाधीश सरोज कुमार श्यामल ने शुक्रवार को एक आदेशनामा जारी कर 31 अगस्त तक साप्ताहिक शटडाउन जारी रहने की घोषणा की है। जो इस माह के शनिवार व रविवार के जारी रहेगा। वही पश्चिम ओडिशा के महान पर्व नुआखाई को ध्यान मे रखते हुए 22 अगस्त को पर्व के पहले दिन सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। वही नुआखाई के दिन 23 अगस्त को सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक बाजार खुले रहेंगे। बाइक पर आवाजाही पर रोक रहेगी। इसी के साथ 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पालन करने के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक झंडा फहराने के लिए लोग आवाहजाही कर सकेंगे। इस दौरान झंडा फहराने के लिये 10 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होने के साथ इस दौरान सभी को शारीरिक दूरी का भी पालन करेंगे।

chat bot
आपका साथी