प्राथमिक शिक्षक के पास दो करोड़ 15 लाख से अधिक की संपत्ति

संबलपुर मंडल विजिलेंस टीम ने प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार के पास दो करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति होने का खलासा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:16 PM (IST)
प्राथमिक शिक्षक के पास दो करोड़  15 लाख से अधिक की संपत्ति
प्राथमिक शिक्षक के पास दो करोड़ 15 लाख से अधिक की संपत्ति

संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर मंडल विजिलेंस टीम ने प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार साहू के पास दो करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की चल व अचल संपति होने का खुलासा किया है। शिक्षक पर आय से अधिक की संपति का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित शिक्षक संतोष कुमार साहू सोनपुर जिले के बीरमहाराजपुर प्रखंड के बाघमारी गांव में सपरिवार रहता है। पत्थरघाट प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। आय से अधिक संपति की शिकायत पर बलांगीर के विजिलेंस जज की ओर से सर्च वारंट जारी किया गया था। इसके बाद संबलपुर मंडल विजिलेंस अधीक्षक सारा शर्मा के निर्देश टीम ने विभिन्न ठिकानों पर जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह से रात तक चली जांच पड़ताल के बाद आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों के नाम दो करोड़ 15 लाख से अधिक की चल और अचल संपति का खुलासा हुआ।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक शिक्षक संतोष कुमार साहू की संपत्ति

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, बाघमारी गांव में दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत 94 लाख 22 हजार 172 रुपये है। इसके अलावा केंजरियापाली गांव में 13 लाख 68 हजार 233 रुपये कीमत का दो मंजिला मार्केट कांपलेक्स है। बाघमारी गांव में 64 लाख 63 हजार 734 रुपये की लागत से निर्माणाधीन मकान है। सोनपुर समेत बीर महाराजपुर और बलांगीर में 12 लाख 64 हजार 100 रुपये के 18 भूखंड हैं। 16 लाख 73 हजार 395 रुपये के घरेलू उपकरण, आभूषण, बाइक, कार है। नकद दो लाख 26 हजार 200 रुपये और बीमा कंपनियों में चार लाख 49 हजार 417 रुपये का निवेश है।

chat bot
आपका साथी