मनुष्य के लिए स्वास्थ्य चेतना और आत्मविश्वास जरूरी : डॉ. दानी

भारत विकास परिषद की संबलपुर शाखा की ओर से रविवार को आयोजित मासिक बैठक में मनुष्य के स्वास्थ्य चेतना और आत्मविश्वास विषय पर अतिथियों समेत मुख्यवक्ता ने चर्चा करते हुए इसे मनुष्य के लिए आवश्यक बताया ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:33 AM (IST)
मनुष्य के लिए स्वास्थ्य चेतना और आत्मविश्वास जरूरी : डॉ. दानी
मनुष्य के लिए स्वास्थ्य चेतना और आत्मविश्वास जरूरी : डॉ. दानी

संवाद सूत्र, संबलपुर: भारत विकास परिषद, संबलपुर शाखा की ओर से रविवार को आयोजित मासिक बैठक में मनुष्य के स्वास्थ्य चेतना और आत्मविश्वास पर अतिथियों समेत मुख्यवक्ता ने चर्चा करते हुए इसे मनुष्य के लिए आवश्यक बताया।

महानदी क्लब परिसर में शाखा अध्यक्ष डॉ. बिपिन बिहारी नायक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सचिव सत्यव्रत पति ने शाखा का लेखाजोखा पढ़ा। मुख्यवक्ता डॉ. सुरेशचंद्र दानी ने कहा कि बिना चेतना और आत्मविश्वास के मनुष्य को पशु समान है। उन्होंने कहा की ईश्वर ने मनुष्य को सोचने व समझने के लिए बुद्धि दी है। यही बुद्धि उसकी चेतना को जाग्रत कर आत्मविश्वास पैदा करती है। बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्य भक्तप्रसाद नंद, नए सदस्य इंजीनियर सत्यरंजन महापात्र, डॉ. राजेंद्र पंडा, रविनारायण पंडा समेत परिषद के पश्चिम ओडिशा के मुख्य संयोजक श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी