महिला मोर्चा टीम सिद्धू की अध्यक्ष बनीं ममता पंडा

पिछले कुछ वर्षों से व्यक्तिगत तौर पर पीड़ितों की आर्थिक सहायता और सहयोग करने वाली टीम सिद्धू ने अपना दायरा बढ़ाते हुए महिला मोर्चा का गठन कर अपने उद्देश्य की ओर नया कदम बढ़ा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:59 PM (IST)
महिला मोर्चा टीम सिद्धू की अध्यक्ष बनीं ममता पंडा
महिला मोर्चा टीम सिद्धू की अध्यक्ष बनीं ममता पंडा

संवाद सूत्र, संबलपुर : पिछले कुछ वर्षों से व्यक्तिगत तौर पर पीड़ितों की आर्थिक सहायता और सहयोग करने वाली टीम सिद्धू ने अपना दायरा बढ़ाते हुए महिला मोर्चा का गठन कर अपने उद्देश्य की ओर नया कदम बढ़ा दिया है। बीते वर्ष गठित इस महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी में इस बार ममता पंडा को नया अध्यक्ष चुना गया है।

बुधवार के दिन, स्थानीय अईंठापाली बस टर्मिनस के सभागार में आयोजित महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। टीम सिद्धू साहा के सदस्य भगत साक्षीपाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम सिद्धू साहा के उद्देश्य पर प्रकाश डालने समेत इस टीम में महिला मोर्चा की साझेदारी को अहम बताने समेत टीम सिद्धू साहा की ओर से पीड़ित परिवारों तक पहुंचने और मानवता के नाते उनकी सेवा- सहयोग करने का शपथ पाठ किया गया। महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी में ममता पंडा को अध्यक्ष, बिनी प्रधान को उपाध्यक्ष, सस्मिता दीप को सचिव, मुन्नी को संयुक्त सचिव, विजयलक्ष्मी यादव को कोषाध्यक्ष व पूर्णिमा नाग को सदस्य चुना गया है। कफ सिरप के साथ एक युवक गिरफ्तार : रविवार के दिन बुर्ला से दो नशा कारोबारियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक और नशा कारोबारी अनिल सुना को 6 बोतल कफ सिरप और नशे की 10 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद अनिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि शिक्षानगरी के रूप में प्रसिद्ध बुर्ला में नशाबंदी के बावजूद नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी