संबलपुर को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : नितेश

एक बार कांग्रेस और दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में देवगढ़ विधानसभा का चुनाव जीत चुके नितेश गंगदेव ने अपना तीसरा चुनाव भाजपा के संबलपुर लोकसभा सांसद के रूप में जीत लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:48 AM (IST)
संबलपुर को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : नितेश
संबलपुर को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : नितेश

संसू, संबलपुर : एक बार कांग्रेस और दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में देवगढ़ विधानसभा का चुनाव जीत चुके नितेश गंगदेव ने अपना तीसरा चुनाव भाजपा के संबलपुर लोकसभा सांसद के रूप में जीत लिया। जीत के बाद शुक्रवार को संबलपुर पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद नितेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही पश्चिम ओडिशा के प्रमुख शहर संबलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश करेंगे। नवनिर्वाचित सांसद नितेश ने बताया कि उन्होंने देवगढ़ विधायक के रूप में अपने क्षेत्र में जैसा विकास किया है। वैसा ही विकास संबलपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ मिलकर करेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुआ बताया कि उन्होंने देवगढ़ जैसे क्षेत्र के एक विधायक पर भरोसा कर संबलपुर लोकसभा का उम्मीदवार बनाया। ओडिशा में पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए उन्होंने मोदी मैजिक को अहम बताने समेत अपने बामड़ा राजघराने का भी जिक्र किया। जो पिछले कई दशकों से राजनीति में सक्रिय होने और लोगों का विश्वास पाता रहा है। सांसद के रूप में अपने लोकसभा क्षेत्र के संबंध में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का लाभ यहां के लोगों को मिले, ऐसा प्रयास किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि कुछ बाते राज्य सरकार की होती हैं। जिसमे केंद्र सरकार दखलअंदाजी नहीं कर सकती। फिर भी इस दिशा में केंद्र के सहयोग से समाधान का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी