लोकसभा में मोदी मैजिक, विधानसभा में नवीन का जलवा कायम

गणतंत्र के महान लोकपर्व में ओडिशा में इस बार लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जलवा बरकरार रहा।

By Edited By: Publish:Fri, 24 May 2019 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:15 AM (IST)
लोकसभा में मोदी मैजिक, विधानसभा में नवीन का जलवा कायम
लोकसभा में मोदी मैजिक, विधानसभा में नवीन का जलवा कायम

संबलपुर, जेएनएन। गणतंत्र के महान लोकपर्व में, ओडि़शा में इस बार लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जलवा बरकरार रहा। जबकि कांग्रेस का तमाम प्रयास भी उसे संजीवनी नहीं दे पाया। देर शाम तक चुनाव रुझान को देखते हुए साफ हो गया है कि नवीन पटनायक पांचवी बार ओडि़शा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

बीते चुनावों की तरह इस बार भी संबलपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है। इस संसदीय क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्र में काग्रेस बीजद और भाजपा से पीछे है। संबलपुर लोकसभा और विधानसभा में काग्रेस उम्मीदवारों की दयनीय स्थिति है। उम्मीदवार चयन को लेकर काग्रेस खेमे में असंतोष का खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ा है।

बलागीर जिला के कांग्रेस नेता व पूर्व सासद शरत पटनायक को लोकसभा उम्मीदवार और वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के पूर्व निदेशक डॉ. अश्विनी पुजाहारी को विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष था। गौरतलब कि विधानसभा के लिए पहले कांग्रेस ने संबलपुर के पूर्व विधायक अश्विनी गुरु का नाम घोषित किया था और बाद में डॉ. अश्विनी पुजाहारी की लोकप्रियता को भुनाने और चुनाव में बाजी मारने की खातिर अश्विनी गुरु का काटकर उन्हें दे दिया। इसी को लेकर उत्पन्न असंतोष को काग्रेस के नेता समझने में नाकाम रहे जिसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। वैसे भी पिछले करीब एक दशक से संबलपुर समेत पूरे ओडि़शा में कांग्रेस की लोकप्रियता काफी कम हुई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी