कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार शरत ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार शरत पटनायक और विधानसभा उम्मीदवार डॉ. अश्विनी पुजाहारी ने साझा चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

By Edited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:55 PM (IST)
कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार शरत ने जारी किया घोषणापत्र
कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार शरत ने जारी किया घोषणापत्र

संवाद सूत्र, संबलपुर : आम चुनाव के तीसरे चरण में आगामी 23 अप्रैल को संबलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान से तीन दिन पहले, कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार शरत पटनायक और विधानसभा उम्मीदवार डॉ. अश्विनी पुजाहारी ने साझा चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें किसान, महिला, बेरोजगार, बेघर, छात्रों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। शनिवार को स्थानीय बूढ़ाराजा स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए लोकसभा उम्मीदवार शरत पटनायक ने बताया की देश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है।

बीते वर्ष राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से यह स्पष्ट है। इसी सफलता को कांग्रेस ओडिशा में भी दोहराने वाली है। बताया कि कांग्रेस की सरकार बनाने पर किसानों को धान का न्यूनतम सहायक मूल्य 2700 रुपये, सरकार गठन के पहले दिन किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ, 5 वर्ष तक किसानों को आर्थिक सहायता, देश के 20 फीसद गरीबों को वार्षिक 72 हजार रुपये की सहायता, वृद्ध व विधवा भत्ता 1000/1500 रुपये, लड़कियों को निश्शुल्क उच्च शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता, वर्ष 2024 तक सभी बेघरों को रहने के लिए घर, स्वयं सहायक समूहों द्वारा लिया गया कर्ज माफ, गरीब- दरिद्र के लिए सर्वनिम्न आय की गारंटी, सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में परिवार के एक सदस्य को नौकरी और ठेका कर्मचारियों को स्थायी किया जायेगा। प्रेसवार्ता में संबलपुर विधानसभा के उम्मीदवार डॉ.अश्विनी पुजाहारी समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अश्विनी गुरु भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी