लायंस क्लब रॉयल्स ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

शीत के आगमन के बाद लायंस क्लब ऑफ हीराकुद रॉयल्स की ओर से फिर गरीबों के लिए सेवाकार्य शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:24 AM (IST)
लायंस क्लब रॉयल्स ने गरीबों के बीच बांटे कंबल
लायंस क्लब रॉयल्स ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

संवाद सूत्र, संबलपुर : शीत के आगमन के बाद लायंस क्लब ऑफ हीराकुद रॉयल्स की ओर से फिर गरीबों के लिए सेवाकार्य शुरू किया गया है। इसी क्रम में सोमवार के दिन क्लब की ओर से हीराकुद में गरीबों के बीच कंबल बाटा गया। हीराकुद के गुजातल गाव में आयोजित एक कार्यक्त्रम में गरीब बुजुर्गो को कंबल प्रदान किया गया। क्लब के अध्यक्ष कार्तिक कलेत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव अशोक पटनायक, कोषाध्यक्ष विलासिनी नायक, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद महापात्र, लायंस कैबिनेट सदस्य सुरेंद्र बिस्वाल, महेश गर्डिया, मंजू ओराम समेत सेवा संगठन के अध्यक्ष अमर ताडिया, सुप्रीत नायक, स्वागत बाक, यूथ फाउंडेशन टाकीपाड़ा के दीपक नाग, कुणाल नाग शामिल रहे।

लिंक फेल होने के कारण घंटों परेशान हुए लाभुक : राउरकेला स्मार्ट सिटी के खाद्य आपूर्ति विभाग आम जनता के लिए सिरदर्द बन गया है। यहां आने वाले लोगों को कभी लिंक फेल तो कभी कर्मचारियो के मनमाने रवैये से दो चार होना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह की समस्या का सामना मंगलवार को अपना राशन कार्ड दुरुस्त कराने आए लोगों को करना पड़ा। आपूर्ति विभाग के दफ्तर राशन कार्ड को दुरुस्त कराने पहुंचे लाभुकों को पहले बताया गया कि लिंक फेल है, इस लिए उन्हें इंतजार करना होगा। काफी देर तक कतार में रहने के बाद भी काम नहीं शुरू हुआ तो लोगों ने सवाल जवाब किया तो कर्मचारी ने सीधे अपराह्न तीन बजे के बाद आने एवं अपना काम कराने की बात कही। इससे लोगों में असंतोष देखा गया। लाभुकों ने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग आने पर कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं रहता और आए दिन लिंक फेल होने का बहाना कर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। लाभुकों ने विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।

chat bot
आपका साथी