उत्साह के साथ मना कार्तिक पूर्णिमा व बोइत बंदान उत्सव

शुक्रवार को पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के साथ ओडिशा का ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार बोइत बंदान पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:57 PM (IST)
उत्साह के साथ मना कार्तिक पूर्णिमा व बोइत बंदान उत्सव
उत्साह के साथ मना कार्तिक पूर्णिमा व बोइत बंदान उत्सव

संवाद सूत्र, संबलपुर : शुक्रवार को पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के साथ ओडिशा का ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार बोइत बंदान पर्व मनाया गया। बीते वर्ष, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसका आयोजन नहीं के बराबर हुआ था, लेकिन इस बार मंदिरों में श्रद्धालुओं और नदी-तालाब किनारे बच्चों को कागज और सोल से बनी रंगबिरंगी नाव बहाते और पारंपरिक गीत गाते देखा गया। शाम के समय शहर में मेले जैसा माहौल देखा गया।

सुबह के समय से मां समलेश्वरी मंदिर समेत शहर के अन्य देवालयों में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी। श्रद्धालु देवी-देवताओं का दर्शन पूजन कर पुण्य प्राप्ति के लिए भिखारियों को अन्न-वस्त्र दान किया। प्राचीन परंपरा को याद करते हुए बच्चों ने रंगबिरंगी नाव पानी में प्रवाहित किया। इस बार बाजारों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की नाव बिकी। कुछ माता-पिता ने अपने बच्चों की खुशी की खातिर टाइटेनिक रूपी कीमती नाव भी खरीदा और बच्चों के साथ मिलकर महानदी में प्रवाहित किया।

बड़े भाई को चाकू घोंपने के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार : पारिवारिक कलह को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट के बाद छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर पहले पत्थर से हमला करने और फिर चाकू घोंप देने के आरोप में, सासन थाना की पुलिस ने विशालखिडा गांव के अनंत साहान्त्रा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार के दिन सासन थाना अंतर्गत विशालखिडा गांव के सुशांत साहान्त्रा का झगड़ा अपने छोटे भाई अनंत साहान्त्रा के साथ हुआ था। पारिवारिक कलह को लेकर दोनों भाइयों के बीच गरमागरम बहस हुई। इसके बाद गुस्से में आकर छोटे भाई अनंत ने पत्थर से बड़े भाई सुशांत का सिर फोड़ दिया। इसपर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने चाकू अपने बड़े भाई को घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित छोटे भाई अनंत को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी