डॉ. पुजाहारी के समर्थन में उतरे कई संगठन

बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान के निदेशक डॉ. अश्रि्वनी पुजाहारी के खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स संघ के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:24 PM (IST)
डॉ. पुजाहारी के समर्थन में उतरे कई संगठन
डॉ. पुजाहारी के समर्थन में उतरे कई संगठन

संवादसूत्र, संबलपुर : बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी पुजाहारी के खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स संघ के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। निदेशक के समर्थन में कई संगठन सामने आ गए हैं और समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनका कहना है कि बुर्ला स्थित पश्चिम ओडिशा के एकमात्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल की उन्नति को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

स्थानीय एक होटल में मिशन विमसार, वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, पश्चिमांचल पीपुल्स फोरम और सचेतन संबलपुर नागरिक समिति की ओर से सपन कुमार मिश्र, सिद्धार्थ दास, गोलक बिहारी मिश्र, आसफ अली खान, वीरेन्द्र पाणीग्राही, नाउरी नायक आदि ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के कलम बंद आंदोलन पर ¨चता प्रकट की। कहा कि इस आंदोलन का सीधा असर सैकड़ों मरीजों पर पड़ रहा है। यहां दूर-दराज के गांव, शहर और जिलों से इलाज के लिए लोग बुर्ला आते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. अश्विनी पुजाहारी के संस्कार मूलक कामकाज का समर्थन करते हुए विमसार की ओर से उनका कार्यकाल समाप्त होने तक पद पर बने रहने देने और उपजे विवाद का सप्ताह भर के अंदर समाधान करने पर जोर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर विभिन्न संगठनों के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार से मिशन विमसार की ओर से निदेशक डॉ. पुजाहारी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

chat bot
आपका साथी