हीराकुद बांध का जलस्तर 629 फीट के पार

महानदी पर निर्मित विश्व प्रसिद्ध हीराकुद बांध का जलस्तर अब अपने अधिकतम लेवल को छूने की ओर बढ़ रहा है। बांध के जलभंडार की अधिकतम जलधारण क्षमता 630 फीट है जबकि सोमवार 20 सितंबर के अपरान्ह 3 बजे तक यह जलस्तर 629.65 फीट पर पहुंच चुका था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:00 AM (IST)
हीराकुद बांध का जलस्तर 629 फीट के पार
हीराकुद बांध का जलस्तर 629 फीट के पार

संवाद सूत्र, संबलपुर : महानदी पर निर्मित विश्व प्रसिद्ध हीराकुद बांध का जलस्तर अब अपने अधिकतम लेवल को छूने की ओर बढ़ रहा है। बांध के जलभंडार की अधिकतम जलधारण क्षमता 630 फीट है, जबकि सोमवार, 20 सितंबर के अपरान्ह 3 बजे तक यह जलस्तर 629.65 फीट पर पहुंच चुका था। ऐसे में, जलभंडार में प्रवेश करते बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की खातिर 10 स्लुइस गेट खोलकर महानदी में छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि बीते 17 और 18 सितंबर के दिन बांध के 28 स्लुइस गेट से महानदी में बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा था।

बांध नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीराकुद बांध के ऊपरी मुहाने पर शनिवार के दिन बारिश की मात्रा कम होने और जलभंडार में बाढ़ के पानी की भी मात्रा कम होने के बाद 19 सितंबर की रात से 20 सितंबर के प्रात: 6 बजे तक केवल 4 स्लुइस गेट से महानदी में पानी छोड़ा जा रहा था। बीते चौबीस घंटे के दौरान बांध के ऊपरी मुहाने पर 12.73 मिमी और निचले मुहाने पर 10.06 मिमी बारिश हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वाह्न 9 बजे तक 7 स्लुइस गेट और फिर दोपहर 12 बजे से 10 स्लुइस गेट खोलकर महानदी में बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है। अपराह्न के 3 बजे तक, बांध के जलभंडार का जलस्तर 629.65 फीट रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान जलभंडार में प्रति सेकंड 1,88,467 घनफुट पानी प्रवेश कर रहा था और इतना ही पानी 10 स्लुइस गेट से महानदी में छोड़ा जा रहा था।

chat bot
आपका साथी