खुशी की मदद को स्वाभिमान ने बढ़ाया हाथ

सामाजिक संगठन - स्वाभिमान संबलपुर की ओर से एक और जरूरतमंद के लिए सहायता का हाथ बढाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:18 AM (IST)
खुशी की मदद को स्वाभिमान ने बढ़ाया हाथ
खुशी की मदद को स्वाभिमान ने बढ़ाया हाथ

संवाद सूत्र, संबलपुर : सामाजिक संगठन स्वाभिमान, संबलपुर की ओर से एक और जरूरतमंद के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया गया है। पिछले कई महीनों से स्नायु रोग का शिकार होकर बिस्तर में पड़ी 15 वर्षीय खुशी के लिए संगठन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। स्थानीय चेरुआपाड़ा इलाके में सपरिवार रहने वाली खुशी स्नायु रोग से पीड़ित है। काफी इलाज के बावजूद ठीक नहीं हो सकी है। अब तो हाल यह है कि वह बिस्तर से खुद उठने में भी असमर्थ सी हो गयी है। ऐसे में उसकी सहायता के लिए स्वाभिमान संबलपुर की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। संगठन की ओर से रंजीता सेठ, अमर तांडी, समीर होता, गौरीशंकर मिश्र, देवंत बेहरा, अभिषेक महापात्र, कौशिक साहू, सुशांत राउत, हिमांशु सानबड, उपेंद्र राउत, सुधीर दास, चमन विश्वकर्मा, प्रणेश झा आदि खुशी के घर जाकर सहायता राशि प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी