देव दीपावली पर रोशनी से जगमगाया महानदी तट

पवित्र कार्तिक पूर्णिमा की शाम महानदी तट का मारवाड़ी पाड़ा घाट एक बार फिर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:10 PM (IST)
देव दीपावली पर रोशनी से जगमगाया महानदी तट
देव दीपावली पर रोशनी से जगमगाया महानदी तट

संवाद सूत्र, संबलपुर : पवित्र कार्तिक पूर्णिमा की शाम, महानदी तट का मारवाड़ी पाड़ा घाट एक बार फिर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी स्थानीय जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से बनारस के गंगा घाट में आरती की तर्ज पर महानदी तट के मारवाड़ी पाड़ा घाट को दस हजार एक दीए जलाकर ' देव दीपावली मनाई गई और महानदी समेत देवी- देवतसों की पूजा अर्चना की गई। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।अफसोस तो इस बात का रहा कि इस आयोजन में आयोजकों को प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। घाट में जमे मैले और कचरे की सफाई आयोजन कमेटी के कार्यकर्ताओं को करना पड़ा। इस देव दीपावली के आयोजन में डॉ. अवधेश तिवारी, नीलकंठ पात्र, शंभूनाथ तिवारी, श्याम पांडे, धर्मेंद्र सिंह, शंकर पात्र, अंजली राव, रवि शंकर मिश्र आदि ने सहयोग किया, जबकि श्रीकांत तिवारी और प्रतीक पांडे ने इसका संयोजन किया। जंगली सूकर मांस कारोबार में दो गिरफ्तार : शुक्रवार के दिन सूकर मास के साथ गिरफ्तार दो आरोपितों को वन विभाग ने पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संबलपुर जिला के नाकटीदेऊल थाना अंतर्गत साहेबी गाव के छबिल माझी के पास जंगली सूकर का मास होने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को वन विभाग के नाकटीदेऊल रेंज अधिकारी अश्विनी बेहरा, फारेस्टर संजय साहू, फारेस्ट गार्ड रंजन नायक समेत अन्य कर्मचारी साहेबी गाव पहुंचे और छबिल माझी के घर से 1100 ग्राम सूकर मास जब्त किया। इस सिलसिले में गाव के महेश्वर साहू को भी गिरफ्तार किया गया है ।

chat bot
आपका साथी