ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मना वन महोत्सव

संसू ब्रजराजनगर ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय की पहल पर बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। कोरो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:18 AM (IST)
ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मना वन महोत्सव
ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय परिसर में मना वन महोत्सव

संसू, ब्रजराजनगर : ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय की पहल पर बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्काउट एंड गाइड की 20 छात्राएं के अलावा स्कूल की दस अन्य छात्राएं इसमें शामिल हुई। गाइड की जिला संगठन कमिश्नर प्रतिभा महापात्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एलुमिनी एसोसिएशन की अध्यक्षा संजुक्ता महापात्र, आशा शर्मा, देवकी सनाढ्य, सुभद्रा बेसन, सुभाषिनी भैंसा इत्यादि ने भी शामिल होकर पौधरोपण किया। इन्होंने ओपीएम कॉलोनी में घूम-घूम कर पौधे (चारा) वितरीत करने के साथ ही जगह जगह पर पौधे लगाए। विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते हुए प्रतिभा महापात्र ने पेड़ों की उपयोगिता बताते हुए हर छात्रा को शुभ मौके पर पौधा लगाने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी