वन संरक्षण में ओराम निकितिमाल पुरस्कृत

संवाद सूत्र, बामड़ा: संबलपुर जिले का बामड़ा ब्लाक एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Jul 2018 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 03 Jul 2018 05:08 PM (IST)
वन संरक्षण में ओराम निकितिमाल पुरस्कृत
वन संरक्षण में ओराम निकितिमाल पुरस्कृत

संवाद सूत्र, बामड़ा: संबलपुर जिले का बामड़ा ब्लाक एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व इस ब्लाक की लरियापाली पंचायत ने राष्ट्रीय स्तर पर नशा मुक्ति में श्रेष्ठ पंचायत का पुरस्कार हासिल किया था। अब इस ब्लाक की ओराम निकितिमाल वन सुरक्षा समिति ने राज्य की श्रेष्ठ वन सुरक्षा समिति का पुरस्कार हासिल कर बामड़ा ब्लाक का गौरव बढ़ाया है। भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में समिति के अध्यक्ष सैम्युल केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हाथों राज्य की श्रेष्ठ वन सुरक्षा समिति का बीजू पटनायक पुरस्कार ग्रहण किया। इसमें ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

बामड़ा डीएफओ सनथ कुमार ने बताया कि बामड़ा वन्य प्राणी डिवीजन के अंतर्गत इस समिति को वनों की सुरक्षा तथा वन्य प्राणियों का संरक्षण करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। राज्य में कुल 25 हजार वन सुरक्षा समिति हैं। जिसमें बामड़ा वन्य प्राणी डिवीजन में 256 समितियां हैं। इन समितियों का काम वन विभाग के साथ मिलकर वनों की सुरक्षा समेत उजड़े वनों को फिर से बसाना है।

उन्होंने कहा कि यहां पर वर्ष 2016 से हमारा जंगल योजना शुरू की गई थी। जिसमें ओराम निकितिमाल के ग्रामीणों को वनों की उपयोगिता के बारे में जागरूक करने के बाद यहां की वन सुरक्षा समिति को 89.9 हेक्टेयर जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। गत ढाई वर्ष में ग्रामीणों ने सुंदर तरीके से इस जंगल की देखभाल की। यहां के अधिकांश ग्रामीण आजीविका के लिए वन पर निर्भर थे ऐसे में यहां वन के नष्ट होने की संभावना पैदा हो गई थी। लेकिन स्वयं सहायता समूहों का गठन कर इन ग्रामीणों को रोजगार का दूसरा जरिया प्रदान किया गया। जिससे अब तक इस वन या वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचाने की कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस समिति से अन्य वन सुरक्षा समितियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी